ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

अबूझमाड़ में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

Authored by: Gaurav Shrivastava

नारायणपुर। अबूझमाड़ में फिर जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है, दो दिन से जारी ऑपरेशन के बीच जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवानों ने बड़ा ऑपरेशन लांच किया हुआ है, आज सुबह जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो नक्सली ढेर कर दिए गए है,ऑपरेशन अभी भी जारी है। 

अबूझमाड़ में जवानों ने अब तक नक्सलियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, नक्सलियों का सबसे बड़ा लीडर बसवराजु भी अबूझमाड़ में ही छुपा हुआ था जिसे जवानों ने ढेर कर नक्सल संगठन को नेतृत्वहीन कर दिया है, जिसके बाद से नक्सली दर दर भटक कर रहे है और लगातार जवानों के निशाने पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान साफ कर दिया है कि मानसून में भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *