ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

, ,

9 माह पहले मितानिन की हत्या के मामले में खुलासा,मितानिन ने पैसे लेकर भी नहीं बनाया पीएम आवास योजना का घर तो कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर । 9 माह पहले दुर्गकोंडल में मितानिन की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस को आखिरकार सफलता मिली है, पुलिस ने मितानिन की हत्या करने वाले 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पूरे हत्याकांड को लेकर पुलिस के सामने खुलासा किया है, मितानिन जयंती मंडल जो कि ठेकेदारी का भीं काम करती थी, उसने आरोपी के मां के नाम पर स्वीकृत पीएम आवास योजना के 40 हजार रुपए लेने के बाद भी घर का काम शुरू नहीं किया था और पूछने पर गोलमोल जवाब देती थी, जिसके वजह से आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। 

आरोपी तारकचंद विश्वकर्मा की मां के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था जिसकी पहली किस्त 40 हजार रुपए प्राप्त हुई थी , जिसका निर्माण कार्य मितानिन जयंती मंडल को दिया गया था, जयंती ने पूरी राशि लेने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया था और निर्माण शुरू करने को लेकर गोलमोल जवाब देकर परिवार को गुमराह कर रही थी, जिसके बाद आरोपी ने 18 जून 2025 को जयंती मंडल को एक अन्य निर्माण कार्य दिलवाने का झांसा देकर सुनसान इलाके में ले गया जहां दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ ,आरोपी ने आक्रोशित होकर पत्थर से सिर में बेहरमी से वारकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छुपाने सिर को पत्थर से कुचल दिया था, मितानिन की हत्या के बाद आरोपी के नहीं पकड़े जाने से क्षेत्र के आक्रोश था और मितानिन संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन आखिरकार 9 माह बाद इस अंधे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *