Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के ऐतिहासिक विजय के पश्चात चेंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर पारवानी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए व्यापारी हित में कार्य करनें के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि कांकेर के व्यापारियों के हर मुसीबत में छत्तीसगढ़ चेंबर कांकेर चेंबर के साथ खड़ा हैं ।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कांकेर के व्यापारियों को कांकेर चेंबर को हर संभव मदद करेगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा ने कहा कि कांकेर के व्यापारियों उनके पूरे पैनल को जिस विश्वास के साथ जिताया हैं उसमें वे पूरे खरे उतरने का प्रयास करेंगे और कांकेर चेंबर को नई ऊंचाइयों में पहुंचाएंगे,,,,, जिसके बाद कांकेर चेंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष अनूप शर्मा ,महामंत्री दिनेश रजक ,उपाध्यक्ष राकेश आहूजा,रवि लालवानी,उदय प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन गिडलानी, मंत्रीगणों में मनीष देवनानी, मो.शकील मेमन,सन्नी खटवानी को शपथ दिलवाई गई।






Leave a Reply