ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

बीजापुर मुठभेड़ में जवान शहीद, दो नक्सली भी ढेर, मुठभेड़ अभी भी जारी ।

Authored by: Gaurav Shrivastava

बस्तर। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद पर जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है, मुठभेड़ में डीआरजी का जवान शहीद हो गया है, वही अब तक दो नक्सली ढेर कर दिए गए है। जवानों की टीम भी अभी मौके पर मौजूद है और नक्सलियों की बड़ी टीम को घेरे हुए है। पुलिस के पास खबर थी कि सेंट्रल कमेटी मेंबर अपनी बड़ी टीम के साथ एंड्री के जंगलों में मौजूद है, जिसके बाद जवानों ने बड़ा ऑपरेशन लांच किया है, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है, पुलिस के बयान जारी कर बताया कि अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है, वही डीआरजी का एक जवान शहीद हो गए है। जिस इलाके में मुठभेड़ चल रही है बीजापुर और दंतेवाड़ा का सरहदी इलाका है। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को जंगल से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *