ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

बदहाल बिजली व्यवस्था से विधायक नाराज, बोले जल्द व्यवस्था सुधारे ,लापरवाही पर होगी कार्यवाही 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। कांकेर शहर में बीते कई दिनों से बिजली व्यवस्था का बेहद बुरा हाल है, आय दिन बिजली बंद होने से परेशान लोग कभी विभाग के दफ्तर में जाकर हंगामा कर रहे है तो कभी सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर रहे है, जिसको लेकर अब कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी नाराजगी जताई है, विधायक ने लापरवाह अधिकारियों पर भड़कते हुए बड़ा बयान दिया है, विधायक ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि शहर और आस पास के इलाके की बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायत मिली है, उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्यवस्था अतिशीघ्र सुधारी जाए, उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों से काम नहीं हो रहा है तो वो उन्हें बता दे वो सीएम से मिलकर उनके ट्रांसफर की बात करेंगे, विधायक ने कहा कि कार्य में यदि लापरवाही होगी तो कार्यवाही की जाएगी।  विधायक आशाराम नेताम ने बताया कि सब स्टेशन की स्वीकृति उन्होंने भाजपा सरकार बनते ही करवाई थी, उन्होंने बताया कि कई जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत थी जिसे तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर ठीक करवाया गया है। 

इस मामले में बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता एस के किंडो का कहना है कि शहर में बिजली का लोड बढ़ने के कारण दिक्कतें आ रही है, सब स्टेशन का टेंडर हो चुका है लेकिन जमीन को लेकर अब तक वन विभाग से क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *