ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

, ,

कोंडागांव नारायणपुर बॉर्डर  में लंबे समय के बाद एनकाउंटर, दो नक्सली ढेर, AK 47 बरामद

कोंडागांव। जिले के मर्दापाल इलाके में लंबे समय के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है, मारे गए नक्सलियों में पूर्व बस्तर डिविजन का डीवीसीएम हालदार कश्यप और एसीएम रामे शामिल है। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंडागांव नारायणपुर बॉर्डर पर बरगुम के पास नक्सलियों का जमावड़ा है जिसके बाद डीआरजी जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था, इसी दौरान जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया, दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए, इलाके की सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों के शव और हथियार मौके से बरामद किए गए है, जिसमें एक एके 47 भी शामिल है, मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *