ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

, ,

बीजापुर में चल रही बड़ी मुठभेड़, नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा, सुबह से फायरिंग जारी 

बीजापुर। बीजापुर में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, मुठभेड़ में एक बार फिर नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा है, बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सुबह 9 बजे से ही दोनों तरफ से फायरिंग जारी है, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टीम इस इलाके में मौजूद है, जिसके बाद ऑपरेशन लांच किया गया है। बता दे कि बीजापुर में सबसे अधिक नक्सलियों को ढेर किया गया है और यहां बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे है, हाल ही में नक्सलियों ने शांति वार्ता का प्रस्ताव भी रखा था लेकिन सरकार ने भी साफ कर दिया है कि बिना हथियार छोड़े किसी तरह की वार्ता नहीं होगी और नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *