ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

गढ़िया पहाड़ में 700 फीट ऊपर लहराया तिरंगा, 5 साल से ये ग्रुप गढ़िया पहाड़ में करता आ रहा ध्वजारोहण 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांकेर शहर के गढ़िया पहाड़ में भी शान से तिरंगा लहराया, जिसे देख आपका मन अभिभूत हो जाएगा, करीब 700 फीट की ऊंचाई पर कांकेर का एक ग्रुप पिछले 5 सालों से ध्वजारोहण करता आ रहा है, इस ग्रुप का नाम ही युवाओं ने गढ़िया पहाड़ के नाम पर गढ़िया राइडर्स रखा है। 

स्वतंत्रता दिवस के दिन भारी बारिश के बाद भी यह ग्रुप सुबह गढ़िया पहाड़ पहुंचा और पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। ग्रुप के सदस्य विवेक ने बताया कि बीते 5 सालों से गढ़िया पहाड़ ने ध्वजारोहण करते आ रहे है, बारिश के बाद भी ग्रुप के सभी सदस्यों ने तय किया था कि ध्वजारोहण करने पहाड़ जाएंगे और सभी ने यहां पहुंचकर तिरंगा लहराया है, बता दे कि गढ़िया पहाड़ तक पहुंच मार्ग बनने के बाद इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के युवाओं का यह ग्रुप भी रोजाना गढ़िया पहाड़ तक जाता है और सोशल मीडिया के माध्यम से यहां की खूबसूरती और शहर का विहंगम दृश्य लोगो तक पहुंचाते रहे है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *