Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। ग्रामीण सुरक्षा को मजबूती देने ,कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने,समन्वय स्थापित करने , सूचना तंत्र को मजबूत बनाने एवं जनसुरक्षा पर विशेष जोर हेतु आज पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा कांकेर जिला मुख्यालय में पुलिस कोटवार सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 250 से अधिक कोटवार शामिल हुए,जिनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 कोटवारों को पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोटवारों की भूमिका को सुदृढ़ करन, गाँव में घटित किसी भी संज्ञेय अपराध एवं मर्ग की सूचना तत्काल पुलिस को देना , पुलिस एवं कोटवारों के मध्य बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करना, अपराधों की रोकथाम हेतु समय पर एवं सटीक सूचना तंत्र को मजबूत करना, ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्रिय एवं उत्तरदायी बनाना ,आपातकालीन परिस्थितियों जैसे आग ,बाढ़ अन्य संकट के समय प्रशासन को सूचना देना व राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना था।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने अपने संबोधन में कहा कि कोटवार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासन की रीढ़ होते हैं।उनकी सक्रियता एवं समय पर दी गई सूचना से अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।कोटवार एवं बीट आरक्षकों के मध्य बेहतर तालमेल से गांवों में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सकारात्मक सामाजिक वातावरण निर्माण हेतु कोटवारों को पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ दिलाई गई।सम्मेलन के दौरान कोटवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।कोटवारों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाने एवं नवीनीकरण हेतु कोटवारों से आवेदन लिया गया ।






Leave a Reply