ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

विधायक के निज सहायक के आवास में घुसा तेंदुआ, शाम होते ही जंगल की ओर भागा, वन अमला एलर्ट 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। जिले में तेंदुआ और भालू का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामला बागडोंगरी गांव का है, जहां भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी के  निज सहायक मोहन मंडावी के निवास में आज दोपहर एक तेंदुआ घुस आया। घर में तेंदुआ घुसने से घर में मौजूद लोग समेत पूरे गांव में दहशत फैल गई, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई, वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और लोगों को घरों से नहीं निकलने की हिदायत भी दी। 

लगभग 3 घंटे तक तेंदुआ घर के भीतर की मौजूद रहा और शाम होते ही करीब 5 बजे तेंदुआ घर से  जंगल की ओर भाग निकला है, लेकिन गांव में तेंदुए के घुसने वन अमला अभी भी एलर्ट है, ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वो अकेले जंगल की ओर ना जाए वही वन विभाग की एक टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी और फिलहाल इलाके की निगरानी करती रहेगी। 

देखा जा रहा है कि लगातार जंगली जानवर भोजन पानी की तलाश में आबादी वाले इलाके का रुख कर रहे है ,जिससे पहाड़ी इलाके से सटे गांवों और शहर के कुछ इलाकों में आय दिन तेंदुए और भालू की दहशत बनी रहती है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *