ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

, , ,

सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, एएसपी आकाश राव शहीद, थाना प्रभारी और डीएसपी घायल ,

सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है,हमले में कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए है, जबकि थाना प्रभारी और डीएसपी घायल है, वही इस हमले में दो जवान भी घायल बताए जा रहे है। घटना आज सुबह की है, जब एएसपी आकाश अपनी टीम के साथ पैदल गस्त पर निकले थे, उसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें एएसपी समेत अन्य अधिकारी और जवान घायल हुए थे, एएसपी आकाश को बेहद नाजुक हालत में कोंटा के अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। एएसपी की शहादत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वही घटना के बाद अतिरिक बल मौके के लिए रवाना किया गया है। 

खबर अपडेट हो रही है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *