कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है,मामला चारामा थानाक्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी स्कूल जाने घर से निकली थी लेकिन वो शाम को घर नहीं लौटी जिसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन की लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद चारामा थाना में अपराध दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की गई थी, पुलिस ने नाबालिग छात्रा को सकुशल बरामद किया जिसके बाद छात्रा ने बयान में बताया कि युवक युगल किशोर रजक उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था और उसके साथ उसने जबरन दुष्कर्म किया, छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(2)(ड), 64(1), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है, जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





Leave a Reply