ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

आखिरकार एनकाउंटर से ही हुआ रूपी का अंत, लाख समझाइश के बाद भी नहीं मानी, पुलिस ने किया एनकाउंटर

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। 31 मार्च 2026 के बाद भी कांकेर के जंगलों में नक्सलियों का एक गुट सक्रिय है, जिन्हें आत्म समर्पण के कई मौके देने के बाद भी उन्होंने समर्पण नहीं किया है, इन्हीं नक्सलियों के साथ आज सुबह पुलिस जवानों की मुठभेड़ हुई है, जिसमें मोस्ट वांटेड महिला नक्सली रूपी मारी गई है, रूपी पर 5 लाख का इनाम घोषित था और रूपी वही नक्सली हैं जिसने अपनी टीम को समर्पण से रोक रखा था, अब रूपी के मारे जाने के बाद शेष बचे नक्सलियों के समर्पण की चर्चा फिर तेज हो गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रूपी अपनी टीम के साथ माचपल्ली के जंगलों में मौजूद है,जिसके बाद पुलिस पार्टी को रवाना किया गया था, जैसे ही जवानों का नक्सलियों से आमना सामना हुआ नक्सलियों के गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, जवानों ने नक्सलियों को करारा जवाब दिया जिसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए है, मौके की सर्चिंग के दौरान मौके से एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है,जिसकी शिनाख्त रूपी रेड्डी के रूप में हुई है, मौके से एक ऑटोमेटिक पिस्टल समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है, एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है, शेष बचे नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

खूंखार नक्सली विजय रेड्डी की पत्नी थी रूपी

रूपी रेड्डी 2025 में मोहला में मारे गए नक्सली विजय रेड्डी की पत्नी थी, विजय रेड्डी DKSZC रैंक का नक्सली था जिस पर 25 लाख का इनाम था, विजय रेड्डी की मौत के बाद से लगातार इस तरह की खबरें आती रहती थी कि विजय रेड्डी की मौत का बदला जवानों से रूपी लेना चाहती थी इसलिए वो आत्म समर्पण नहीं कर रही थी, सभी बड़े कैडर के सरेंडर के बाद भी रूपी ने आत्म समर्पण नहीं किया था और आज वो पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारी गई है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *