ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

31 मार्च के बाद भी कांकेर के जंगलों में नक्सलियों की तलाश, मोस्ट वांटेड रूपी के गार्ड ने किया सरेंडर, रूपी और चंदर की तलाश तेज

कांकेर। 31 मार्च 2026 को बस्तर के नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है,लेकिन कांकेर के जंगलों में अब भी नक्सलियों की तलाश जारी है, मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर रूपी और चंदर की तलाश अब भी की जा रही है, इसी बीच रूपी की सुरक्षा में तैनात रहने वाली महिला नक्सली रामको मंडावी ने आत्म समर्पण कर दिया है, जिसके बाद रूपी की तलाश और तेज कर दी गई है, बता दे कि रूपी और चंदर समेत अब भी कुछ नक्सली कांकेर के जंगलों में मौजूद है, जिनके भी आत्म समर्पण की संभावना कई दिनों से जताई जा रही है, लेकिन अब तक इन्होंने समर्पण नहीं किया है, पुलिस के द्वारा लगातार शेष नक्सलियों से आत्म समर्पण की अपील की जा रही है, जिसके लिए पुलिस ने नंबर भी जारी किए है, साथ ही नक्सलियों से अपील भी की है कि अपने निकटतम थाना या कैंप में जाकर वो समर्पण कर सकते है उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन इसके बाद भी ये नक्सली लीडर सामने नहीं आए है, इन दोनों के समर्पण के साथ ही उत्तर बस्तर भी पूर्ण रूप से नक्सल मुक्त हो जाएगा, अब देखना होगा कि कब ये दोनों नक्सली सरेंडर के लिए आगे आते है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *