ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

, , , ,

नक्सलियों के कायराना हमले में तीन जवान शहीद, भीषण मुठभेड़ की खबर

बीजापुर। करेगुट्टा के पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन के बीच तेलंगाना में बड़ा नक्सली हमला हुआ है, हमले में तीन जवान शहीद हो गए है, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है, नक्सल विरोधी अभियान पर निकले जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसकी जद में आने से तीन जवान शहीद हुए है, बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है, तेलंगाना के वाज़ेड के पास नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। बता दे कि कल ही करेगुट्टा की पहाड़ी पर जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर किया था, लगातार जारी ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने फिर जवानों को निशाना बनाया है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *