ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

नक्सलियों ने प्लांट कर रखी थी IED जवानों ने बरामद कर किया निष्क्रिय, 

कांकेर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित पानीडोबर इलाके में जवानों ने दो आईईडी बरामद की है, जिसे बलास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया है। पूरा मामला कोयलीबेडा थानाक्षेत्र का है। 

नक्सलियों के TCOC को देखते हुए सुरक्षाबल और पुलिस के जवान एलर्ट मोड पर है, लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लांच किए जा रहे है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए है और जवानों को नुकसान पहुंचाने पानीडोबर के जंगलों में नक्सलियों के आईईडी प्लांट कर रखी थी, सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हुई थी और इलाके में  बारीकी से सर्च कर जवानों ने दो आईईडी बरामद की जिसे बीडीएस की टीम ने ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। हाल ही में लगातार नक्सली एनकाउंटर में मारे जा रहे है, जिसके डर से कई नक्सली सरेंडर भी कर रहे है, जिससे नक्सलियों में कई राज सामने आ रहे है और पुलिस को सफलताएं मिल रही है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *