ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने वायरल की युवती की अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू को युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने में मामले ने पुलिस ने गिरफ्तार किया है, चमन साहू के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि चमन साहू से उसका परिचय 2014 -15 से था, 2021-22 में शहर के एक होटल में दोस्तो की पार्टी थी जहां वो चमन साहू और और अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे, पार्टी खत्म होने के बाद जब बाकी दोस्त चले गए तब चमन साहू ने नशे की हालत में उसका अश्लील वीडियो बना लिया था जिसकी जानकारी उसे नहीं थी, जब आरोपी चमन साहू ने उसे वीडियो दिखाया तब पीड़िता ने वीडियो डिलीट करने दबाव बनाया तो चमन साहू ने वीडियो डिलीट करने का नाटक किया लेकिन वीडियो उसके मोबाइल में ही था, और उसे बाद में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जब इस बात की जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चमन साहू के खिलाफ  धारा 294 बीएनएस 67,67 (ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *