ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

दंतेवाड़ा में चल रही पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़,3 नक्सलियों का शव बरामद, मुठभेड़ जारी 

Authored by: Gaurav Shrivastava

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है, दंतेवाड़ा में फोर्स और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक 3  नक्सली ढेर कर दिए गए है,मुठभेड़ अभी भी जारी है। दंतेवाड़ा  पुलिस ने 3 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। इलाकें में मुठभेड़ अभी भी चल रही है। 

फोर्स के अधिकारियों ने पास पक्की खबर थी कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी के बड़े लीडर इंद्रावती के दूसरे छोर पर मौजूद है, जिसके बाद करीब 500 जवानों के साथ बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया है, जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे है जहां सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है, पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अभी मुठभेड़ जारी है, अब तक 3 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके है, फोर्स ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है जिसमें नक्सली घिरे हुए है, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *