ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

रेत खदानों की खनिज विभाग ने निकाली हेकड़ी, 10 चैन माउंटेन जब्त, कार्यवाही से मचा हड़कंप 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। जिले के चारामा क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है, नियमों को ताक में रखकर चैन माउंटेन से रेत का उत्खनन कर रहे है कई खदानों में खनिज विभाग की टीम ने दबिश दी है और 10 चैन माउंटेन जब्त किए गए है, मनाही के बाद भी रेत खदानों में लगातार चैन माउंटेन का उपयोग कर महानदी का सीना छल्ली किया जा रहा था। 

चारामा में संचालित 15 से अधिक रेत खदाने इस क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके है, नियम के मुताबिक शाम 5 बजे के बाद रेत का उत्खनन नहीं किया जा सकता है, लेकिन यहां रात भर रेत का अवैध उत्खनन जारी रहता है, जिससे क्षेत के लोग काफी परेशान है, आय दिन रेत से भरी हाइवा से दुर्घटनाएं हो रही है, पूरा नगर रेत के कारण धूल के गुब्बारे से पट जाता है, ग्रामीण क्षेत्र की सड़को का बुरा हाल हो चुका है, लेकिन लगातार विरोध के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही थी, जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी ने चेतावनी दी थी कि यदि रेत की अवैध तस्करी बंद नहीं होती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी, युवा कांग्रेस ने भी ज्ञापन सौंप कर चक्काजाम की चेतावनी दी थी जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है, और ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है जिससे रेत खदान संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *