ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

किक बॉक्सिंग में कांकेर रुद्राक्ष चौबे ने मारा गोल्डन पंच,इंडियन फाइट स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने जिले का बढ़ाया मान

कांकेर।कोरबा में आयोजित 12 वी राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में  कांकेर जिले ने अपना परचम लहराया है, कांकेर रुद्राक्ष चौबे ने किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया है, जिले में संचालित इंडियन फाइट स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया है,कोरबा में एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के द्वारा किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था  जिसमे राज्य के विभिन्न जिलो से 570 चुने हुए खिलाड़ीयो ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता मे कांकेर जिले से इंडियन फाइट स्कूल से किक बॉक्सर अवांशी पटेल, रुद्राक्ष चौबे, अक्षित यादव, आदया यादव, युक्ता निषाद ने प्रमुख प्रशिक्षक सिफु अमर पटेल ब्लेक बेल्ट (गोल्ड मेडलिस्ट) के नेतृत्व में हिस्सा लिया था, जिसमे 20 किलो वजन वर्ग मे अवांशी पटेल गोल्ड मेडल, 23 किलो वजन वर्ग मे युक्ता निषाद गोल्ड मेडल, 68 किलो वर्ग में रूद्राक्ष चौबे गोल्ड मेडल एवं 21 किलो वजन वर्ग मे अक्षित यादव ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे इंडियन फाइट स्कूल के खिलाडी रुद्राक्ष चौबे जो कि IBC 24 के रिपोर्टर अमित चौबे के पुत्र है उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर अपने जिले का मान बढ़ाया है, इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने  रुद्राक्ष को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया,  रुद्राक्ष की इस उपलब्धि से सम्पूर्ण खेल जगत से जुड़े लोगों ने गर्व व प्रसन्नता प्रकट की है। की इस सफलता खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुऐ इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, इंडियन फाइट स्कूल के प्रमुख तकनिकी निदेशक सिफु डॉ. दुर्गेश अवस्थी, शिवम ठाकुर, मयंक हड़प, अमित चौबे, रवि यादव, सतीश यादव, डॉ दिनेश मिश्रा, मनोज सिंह राजपूत, दीपक मुखजी, डॉ गीता शर्मा, श शालिनी राजपूत, शांतनु भटाचार्य, बलराम भट्ट, देवेश मिश्रा, गौतम सरकार सहित नगर के खेल प्रेमियों प्रसन्नता व्यक्त की है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *