कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है, परीक्षा में पास करने के बदले शिक्षक ने छात्रा से अश्लील तस्वीर की मांग करते हुए उसके व्हाट्सअप पर अश्लील मैसेज भेजे और अश्लील तस्वीरें भी भेजी, छात्रा के द्वारा मामले की जानकारी परिजनों को देने के बाद बांदे थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल बांदे थानाक्षेत्र के मरोड़ा हाई स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक आशीष मंडल ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया, स्कूल की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था और व्हाट्सअप में अश्लील मैसेज भेजता था,यही नहीं शिक्षक ने छात्रा पर अश्लील तस्वीरें भेजने का दबाव बनाया और तस्वीरे नहीं भेजने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देता था, शिक्षक की इस हरकत से परेशान छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने बांदे थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस में मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, पखांजूर रेंज के एसडीओपी कुलदीप बंजारे ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई है पूरे मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक वर्ष 2016 से अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ है। पुलिस के अनुसार, छात्रा और आरोपी के बीच 16 अगस्त से व्हाट्सअप पर बातचीत हो रही थी।






Leave a Reply