ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

बड़े कैडर के नक्सलियों को घेरने निकली थी फोर्स, विजय और राजमन जैसे नक्सली थे मौजूद, 4 नक्सलियों को ढेर कर वापस लौटे जवान 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। नारायणपुर बॉर्डर पर डीआरजी और बीएसएफ जवानों की संयुक्त टीम ने सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें एक महिला समेत 4 नक्सली ढेर कर दिए गए है, मारे गए नक्सलियों में दो नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है, जिसमें 8 लाख का ईनामी लोकेश हेमला जो कि नक्सलियों की मिल्ट्री कंपनी नंबर 5 का सदस्य था वहीं एक अन्य नक्सली गगन जो कि प्लाटून 10 का सदस्य था जिस पर 2 लाख का इनाम घोषित था, वही दो अन्य नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय रेड्डी,राजमन जो कि SZC मेंबर है उनकी मौजूदगी की सूचना थी, जिनकी सुरक्षा में राजू सलाम और ललिता की टीम लगी थी, पक्की खबर के बाद जवानों ने ऑपरेशन लांच किया और कुरुषकोड़ों और पांगुर के जंगलों में छिपे बैठे नक्सलियों ने जवानों को अपने नजदीक आता देख फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें 4 नक्सली मारे गए है, वही कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, 

मौके से कुल 5 हथियार बरामद किए गए है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक अन्य मृत नक्सली का शव नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल हुए है, वही दो अन्य मृत नक्सलियों के शिनाख्त की कोशिश जारी है। मौके से एक एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री, दो भरमार, एक देशी पिस्टल समेत बीजिएल भी बरामद किए गए है, एसपी आई के एलिसेला ने बताया कि मौके पर विजय रेड्डी, राजमन की टीम मौजूद थी जो कि SZC मेंबर है, जिनकी सुरक्षा में नक्सल कमांडर राजू सलाम की टीम भी मौजूद थी, एसपी ने दावा किया कि जिस तरह से लंबे समय तक मुठभेड़ चली है और भी नक्सली इसमें घायल हुए है या मारे गए है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *