ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

नक्सल संगठन को तगड़ा झटका,एक साथ दो सेंट्रल कमेटी मेंबर मारे गए, दो करोड़ का था ईनाम

Authored by: Gaurav Shrivastava

नारायणपुर। नक्सल मोर्चे पर नारायणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, नक्सलियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में दो कुख्यात नक्सली मारे गए है, दोनों ही नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के मेंबर थे, जिन पर एक एक करोड़ का ईनाम घोषित था। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने दोनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। जिनकी शिनाख्त कोसा उर्फ सत्यनारायण रेड्डी और राजू उर्फ रामचंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। 

नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा पर बड़े नक्सलियों का जमावड़ा है जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान जवानों से खुद को घिरता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवानों की जवाबी कार्यवाही में दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए, मौके की सर्चिंग के दौरान दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए  साथ ही AK 47, इंसास राइफल, बीजीएल लांचर समेत भारी मात्रा में नक्सल समाग्री भी बरामद हुई है, मार गए दोनों नक्सलियों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर दो सीसी मेंबर के मारे जाने की पुष्टि की है। 

30 सालों से बस्तर में दोनों ने मचा रखा था आतंक 

दोनों नक्सलियों ने 30 साल से बस्तर में आतंक मचा रखा था, दंडकारण्य इलाके में दोनों लंबे समय से सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सल वारदातों के मास्टर माइंड भी थे, जिसमें कई जवानों की शहादत हुई थी,दोनों के मारे जाने से नक्सलियों और एक और तगड़ा झटका लगा है, लगातार सेंट्रल कमेटी मेंबरों के मारे जाने से अब नक्सल संगठन नेतृत्वविहीन हो गया है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *