ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

आकाशीय बिजली की चपेट में आए मनरेगा कार्य कर रहे ग्रामीण, उप सरपंच समेत 3 की मौत, 5 घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से अल सुबह दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मनरेगा के तहत तालाब निर्माण का काम कर रहे ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिसमें गांव के उप सरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए है, घायलों को तत्काल अंतागढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घटना अंतागढ़ ब्लॉक के कलगांव की है। 

बताया जा रहा है कि अल सुबह करीब 6 बजे  50 से अधिक ग्रामीण मनरेगा के तहत तालाब निर्माण  का काम कर रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश होने लगी, बारिश से बचने ग्रामीण नजदीक ही एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, तभी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और उप सरपंच धनराज पटेल और एक अन्य ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य ग्रामीण घायल हुए है, ग्रामीणों को तत्काल अंतागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है, वही मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है और आला अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *