कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में 21 लाख 30 हजार के नगदी रकम के साथ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है, युवक रायपुर के टिकरापारा का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक से पूछताछ में इतनी बड़ी रकम का कोई दस्तावेज नहीं उपलब्ध करवा पाने पर पुलिस ने रकम जब्त कर आयकर विभाग को मामला सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शहर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और उसके पास रखे बैग में काफी ज्यादा मात्रा में नगदी रकम रखी है, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर युवक को पकड़ा तो उसके पास रखे बैग से 21 लाख 30 हजार रुपए नगद बरामद हुए, युवक ने पुलिस को बताया कि वह कबाड़ी का कारोबारी है,लेकिन इतनी बड़ी रकम का कोई वैध दस्तावेज वह पेश नहीं कर पाया है। एएसपी योगेश साहू ने बताया कि मामला आयकर विभाग को सौप दिया गया है, युवक यदि रकम से जुड़े वैध दस्तावेज पेश कर पाता है तो रकम उसे वापस मिल सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।






Leave a Reply