ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

एक महीने के भीतर चौथे बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए अब कितना लगा झटका

Authored by: Gaurav Shrivastava

रायपुर। देश भर में फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ौतरी हुई है, इस बार पेट्रोल 2 रुपए 61 पैसे जबकि डीजल 2 रुपए 71 पैसे बढ़ गया है। एक महीने के भीतर ये चौथी बार है जब पेट्रोल डीजल में दाम बढ़ाए गए है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के दबाव के कारण पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ौतरी हो रही है,जिससे अब इसका असर आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही देश की जनता से पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करने की अपील की थी जिसके बाद से लोगों में पहले तो पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह ने पम्पों में लाइन लगवा दी फिर अब लगातार चौथी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए है। पेट्रोल डीजल लगातार महंगा होने से अब इसका सीधा असर मार्केट पर पड़ेगा और महंगाई काफी बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टिंग, यात्री वाहनों का किराया,किसानी कार्य सब कुछ महंगा हो सकता है जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *