Authored by: Gaurav Shrivastava
रायपुर। गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर हो गया है, अमन साव को लेकर रायपुर से देर शाम झारखंड पुलिस रांची के लिए निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में वाहन पलटने के बाद अमन साव ने पुलिस से हथियार छीनकर क्रास फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्यवाही में उसका एनकाउंटर हुआ है । पलामू के पास यह एनकाउंटर हुआ है।
अमन साव पर कई कारोबारियों पर फायरिंग और लेवी वसूली का आरोप था।बीते सप्ताह रांची में एक कारोबारी पर हुई फायरिंग के मामले में झारखंड पुलिस उसे रायपुर से रांची लेकर जा रही थी। अमन साव अक्टूबर से रायपुर जेल में बंद था। रायपुर में भी कारोबारी पर फायरिंग के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिए था, जिसके बाद से वह रायपुर जेल में बंद था। अमन साव के एनकाउंटर को लेकर पुलिस ने अब तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।






Leave a Reply