ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

नशीली दवाइयों के तस्कर और सप्लायरों पर पुलिस का शिंकजा, 4 गिरफ्तार

Authored by: Gaurav Shrivastava | Published: 14 September 2026

कांकेर। नशे के फैले अवैध कारोबार को खत्म करने कांकेर पुलिस लगातार एक्शन मोड पर है, पुलिस ने कोरर क्षेत्र से नशीली दवाइयों के तस्कर और उसके  सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गई है, बालोद जिले से कांकेर सप्लायरों के पास दवाइयां छोड़ने पहुंचे तस्कर के पुलिस के हाथ लगने से पूरे नेटवर्क का भांडा फूट सकता है। 

13 सितम्बर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरी गांव के स्कूल के पास बालोद जिले से नशीली दवाइयों का तस्कर शेख सादिक अपने सप्लायरों के पास दवाइयां पहुंचाने आने वाला है जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और जैसे ही उक्त युवक पहुंचा उसके साथ उसके तीन अन्य सप्लायरों शेख सादाब, वसीम खान और हिमांशु साहू को हिरासत में लिया, जिनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई है ,पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है। 

एएसपी योगेश साहू ने बताया कि आरोपियों के द्वारा दवाइयां कहा से लाई जा रही थी और इनके नेटवर्क में कितने लोग शामिल है सबकी पतासाजी की जा रही है मामले में आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *