Authored by: Gaurav Shrivastava
कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।
बताया जा रहा है कि बैंगलोर से परिवार प्रयागराज जाने निकला था,आज सुबह करीब 6 बजे फरसगांव के नजदीक भैरव बाबा मंदिर के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया जिससे कार सड़क से उतरकर पूल से जा गिरी, हादसे में कार सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए है, जिसमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।






Leave a Reply