Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग फिर से विवादों में घिर गए है, 9 फरवरी को भानुप्रतापपुर अंतागढ़ मार्ग पर जाम में फंसने के दौरान भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को फटकारने का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस परिवार कल्याण संघ ने सांसद भोजराज नाग को चेतावनी दी है, पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने सासंद भोजराज के खिलाफ भानुप्रतापपुर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और सासंद भोजराज नाग को थाना प्रभारी से माफी मांगने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
दरअसल 9 फरवरी को सासंद भोजराज नाग का काफिला जाम में फंस गया था जिसको लेकर सासंद ने थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को मौके पर बुलाकर जमकर फटकार लगा दी थी और माइंस की वाहनों से अवैध वसूली जैसे आरोप लगाए थे, पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस परिवार कल्याण संघ ने सासंद के व्यवहार की निंदा की थी, पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने कहा कि सासंद जी खुद को VIP बताकर थाना प्रभारी को फटकार लगा रहे है और गलत भाषा का प्रयोग कर रहे है, एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री VIP कल्चर खत्म करने की बात कहते है दूसरी तरफ उनके ही पार्टी के सासंद खुद को VIP बताकर थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार कर रहे है, उन्होंने कहा कि सासंद भोजराज की शिकायत वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी करेंगे, साथ ही यदि सासंद माफी नहीं मांगते है तो पंचायत चुनाव के बाद पुलिस परिवार कल्याण संघ आंदोलन करेगा।






Leave a Reply