ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले की पंचायत चुनाव में बड़ी हार, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारी 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, कांकेर विधानसभा की पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई है, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से उन्हें कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मृदुला भास्कर ने बड़े अंतर से हरा दिया है, नतीजे का अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन सभी ग्राम पंचायतों के आकंड़े से नतीजे साफ हो चुके है, जिसमें मृदुला भास्कर बड़े अंतर से चुनाव जीत चुकी है। कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार  महिला होने पर भाजपा ने सुमित्रा मारकोले को क्षेत्र क्रमांक 1 से टिकट दिया था  जिससे उम्मीद जताई जा रही थी कि सुमित्रा के जीतने पर उन्हें भाजपा अध्यक्ष का दावेदार बना सकती है, लेकिन नतीजे ने ना केवल भाजपा बल्कि सुमित्रा मारकोले को भी तगड़ा झटका दिया है, कई बूथ ऐसे है जहां से मृदुला भास्कर ने बड़ी लीड बनाई है। पंचायत चुनाव को लेकर  अभी जिले में दो चरण का मतदान शेष है, उसके बाद साफ होगा कि जिले की 13 जिला पंचायत सीट में किसके सदस्य अधिक जीत कर आए है और किस पार्टी का अध्यक्ष इस बार कांकेर जिला पंचायत की सीट संभालेगा।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *