ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

समय समाप्त, क्या कांग्रेस के गढ़ को भेद पाएगी भाजपा, कांकेर में कांटे की टक्कर, 

कांकेर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान का समय समाप्त हो गया है अब सिर्फ वहीं मतदाता मतदान कर पाएंगे जो मतदान परिसर के अंदर प्रवेश कर चुके है, कांकेर नगर पालिका हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है , अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या भाजपा कांग्रेस के इस अभेद किले को भेद पाएगी या फिर से एक बार कांकेर शहर की सत्ता कांग्रेस के हाथ जाएगी। 

कांग्रेस ने जहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर को फिर से मैदान में उतारा है तो वही भाजपा ने 2014 में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव लड़ चुके अरुण कौशिक को फिर से मौका दिया था, अब दोनों ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है और 15 फरवरी को होने वाली मतगढ़ना के बाद साफ होगा कि कांकेर की जनता ने किसे अपना नेता चुना है। हालांकि इस सीट पर आज तक भाजपा अपना अध्यक्ष नहीं बैठा सकी है, वही कांग्रेस लगातार इस सीट पर कब्जा जमाते आई है, लेकिन इस बात दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *