ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

प्रशासन की पहल से बर्रेबेड़ा में सुलझा धर्मांतरण विवाद, दोनों परिवारों की गांव में हुई वापसी

विजेंद्र पांडे

अंतागढ़। कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के बर्रेबेड़ा गांव में धर्मांतरण को लेकर उपजा विवाद फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है। दो मतांतरित परिवारों का सामान गांव से बाहर फेंके जाने और उन्हें गांव से बाहर किए जाने की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने सक्रियता दिखाई। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों परिवारों की गांव में दोबारा वापसी कराई गई और उनका सामान भी वापस उनके घर पहुंचाया गया। दोनों परिवारों ने मूल धर्म में वापसी नहीं की है,लेकिन प्रशासन की सूझबूझ से उन्हें गांव में वापस उनके घर पहुंचाया गया है। 

बर्रेबेड़ा गांव में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों और दो मतांतरित परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 18 जुलाई को  ग्रामीणों ने दोनों परिवारों के घरों का सामान बाहर निकालकर गांव की सीमा से बाहर फेंक दिया था और घरों में ताला लगा दिया था, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया।

प्रशासनिक पहल और ग्रामीणों की सहमति के बाद दोनों मतांतरित परिवारों की गांव में पुनः वापसी कराई गई। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में उनका घरेलू सामान वापस घरों तक पहुंचाया गया और स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया गया। पूरे ही मामले में प्रशासन और पुलिस सहित ग्रामीणों की भूमिका महत्वपूर्ण रही इस संवाद से सार्थकता के इस फैसले में 

फिलहाल गांव में शांति का माहौल बताया जा रहा है। प्रशासन ने सभी पक्षों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी विवाद का समाधान संवाद एवं कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से करने की अपील की है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *