ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करूंगा नगर के विकास का काम, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने ली शपथ

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर और सभी 15 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ इस दौरान जिले के तीनों विधानसभा के विधायक मंच पर मौजूद रहे। 

मंच पर उपस्थित अतिथिगण

भाजपा से दूसरी बार चुनाव जीतकर आए निखिल सिंह राठौर ने शपथ ग्रहण के बाद नगर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर की जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर खरा उतरने वो हर संभव प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वो सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर के विकास के लिए काम करेंगे। निखिल सिंह राठौर इसके पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके है,और उनके अनुभव का लाभ नगर को मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम उसेंडी ने कहा कि निखिल सिंह राठौर के रूप में भानुप्रतापपुर की जनता ने एक युवा सेवक चुना है, जो भानुप्रतापपुर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे है, उन्हें उम्मीद है कि निखिल राठौर के नेतृत्व में भानुप्रतापपुर चमक उठेगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजा देवलानी समेत बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *