ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने मेड़ाराम में  देवी मां के सामने टेका मत्था

Authored by: Gaurav Shrivastava

बीजापुर ।वरिष्ठ भाजपा नेता जी वेंकट को प्रदेश भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है।

 मिली जिम्मेदारी के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के मेड़ारम में स्थित समक्का सारक्का देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख शांति व खुशहाली की कामना की। जी वेंकट बीजापुर के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष हैं साथ ही वर्तमान में बस्तर जिला के प्रभारी हैं तो वहीं अब भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में बीजापुर से बड़ी जिम्मेदारी  देते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया  है।

घोषणा के बाद से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बीते शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मेड़ारम पहुंच दर्शन किया है। इस दौरान उनका जगह-जगह फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घासीराम नाग,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर,जानकी कोरसा, शंकरैया माड़वी,अशोक राव, जागर लक्षमैया, फूलचंद गागड़ा,चिन्ना तेलम,राकेश केतारप व अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *