Authored by: Gaurav Shrivastava
विजेंद्र पांडेय
अंतागढ़। रावघाट क्षेत्र में कथित अवैध वन कटाई, सड़क निर्माण और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन की शिकायतों को लेकर कांग्रेस की जांच एवं निरीक्षण टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के आह्वान पर किया गया।
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र का जायजा लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की और पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा की सुरक्षा तथा जनभावनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी कर वन कटाई या अन्य कार्य किए जा रहे हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
जांच दल का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप ने किया। उनके साथ प्रदेश संयुक्त महामंत्री विजय ठाकुर, प्रदेश सचिव नवली मीना मंडावी, अंतागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश भास्कर, महामंत्री हेमंत ध्रुव, अखिलेश चंदेल, विश्राम गावड़े, कृष्णा टेकाम, बद्री गावड़े, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, रत्तीराम दुग्गा, दिलीप बघेल, विनोद उसेंडी, सरपंच बलदेव मरकाम, मुकेश टक्कर, बिसेन सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उनका आरोप है कि यदि रावघाट क्षेत्र में पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, तो कांग्रेस जनहित और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर आगे भी आवाज उठाती रहेगी






Leave a Reply