ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग तेज, जिला निर्माण एवं विकास समिति ने निकाली रैली

मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, स्वतंत्र जिला बनाने की उठी पुरजोर मांग

2012 से करते आ रहे है मांग ,पूर्व में कांग्रेस शासनकाल में उप जिले का दर्जा देते हुए ADM और ASP की पदस्थापना की गई थी पर मौजूदा समय में विकास से पिछड़ा हुआ होना आज इस जनांदोलन को एक नया आयाम देता हुआ दिल रहा है 

विजेंद्र पांडेय

अंतागढ़। अंतागढ़ को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग को लेकर अंतागढ़ जिला निर्माण एवं विकास समिति के बैनर तले मंगलवार को नगर में रैली निकाली गई। रैली में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पहुंची, जहां समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम SDM अंतागढ़ को ज्ञापन सौंपा।

समिति का कहना है कि अंतागढ़ क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत है और यहां के दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय कर कांकेर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। जिला बनने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर बेहतर तरीके से मिल सकेगा।

रैली के दौरान समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने “अंतागढ़ को जिला बनाओ” की मांग को लेकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि अंतागढ़ की लंबे समय से चली आ रही जिला निर्माण की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए इसे जल्द से जल्द स्वतंत्र जिला घोषित किया जाए।

समिति ने स्पष्ट किया कि अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग केवल प्रशासनिक सुविधा का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनता के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *