ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

भीतरघातियों ने फिर डुबोई कांग्रेस की नैया, 15 में से 10 पार्षद होने के बाद भी भानुप्रतापपुर में उपाध्यक्ष नहीं बना पाई कांग्रेस

कांकेर। भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है, महज 5 पार्षद होने के बाद भी भाजपा ने उपाध्यक्ष बना लिया है,वही कांग्रेस की नैया एक बार फिर भीतरघातियों ने डूबा दी है। उपाध्यक्ष के लिए 15 पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 16 वोट पड़ने थे, जिसमें से 10 पार्षद कांग्रेस के थे उसके बावजूद यहां मुकाबला टाई हो गया, कांग्रेस के दो पार्षदों ने क्रास वोटिंग की। जिसके बाद लाटरी सिस्टम में भाजपा के गजानंद डडसेना जीत गए। 

नगर पंचायत के  अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी, लेकिन नगर के 15 वार्ड में से 10 में कांग्रेस के पार्षद जीत कर आए थे, जिससे ये उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस नगर पंचायत में अपना उपाध्यक्ष आसानी से बैठा लेगी। कांग्रेस से पंकज वाधवानी उपाध्यक्ष के दावेदार थे जबकि भाजपा ने गजानंद डड़सेना को मैदान में उतारा था। वोटिंग के बाद जब नतीजे सामने आए तो कांग्रेसी कार्यकर्ता हक्के बक्के रह गए, महज 5 पार्षद होने के बाद भी भाजपा ने 8 वोट हासिल करके मुकाबला टाई करवा लिया, जिसके बाद लाटरी सिस्टम से भाजपा ने जीत दर्ज कर ली। कांग्रेस से 2 पार्षदों के क्रास वोटिंग कर अपने ही उम्मीदवार को हार का मुंह देखने मजबूर कर दिया है। कांग्रेस में लगातार जारी बगावत के बाद भी कांग्रेस अब तक ऐसे लोगों पर कार्यवाही नहीं कर पा रही है यही कारण है कि कांग्रेस के भितरघातियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *