गौरव श्रीवास्तव
कांकेर । जिले के तलाकुर्रा धान खरीदी केंद्र में हुए एक करोड़ 14 लाख 47 हजार रुपए के घोटाले को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतर आई है, कांग्रेस कमेटी ने आज मरकाटोला में चक्काजाम कर दिया और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, कांग्रेस का आरोप है कि जिला कांग्रेस कमेटी के आंदोलन के डर में देर रात प्रशासन के इशारे पर निचले स्तर के कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है जबकि घोटाले के प्रमुख आरोपियों को बचाया जा रहा है।
दरअसल खरीफ विपरण 2025-26 में तालाकुर्रा धान खरीदी केंद्र में 41 हजार 223 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी,जिसमें 37 हजार 396 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका था। 7 जुलाई को ऑनलाइन रिपोर्ट में 3 हजार 827 क्विंटल धान शेष बताया गया जबकि भौतिक सत्यापन में केवल 314 क्विंटल धान ही पाया गया, जिससे केंद्र में 3 हजार 682 क्विंटल धान की अनियमितता पाई गई। मामला उजागर होते ही समिति हरकत में आई और जिला प्रशासन तक मामला पहुंचा लेकिन एक हफ्ते बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने मामले में आज मरकाटोला में चक्काजाम की चेतावनी जिला प्रशासन को दी थी,देर रात आननफानन में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई, जिसमें आरोपी देवानंद जैन खरीदी प्रभारी ,सना अल्ली कम्प्यूटर ऑपरेटर ,भूपेंद्र सलाम चौकीदार शामिल है, कांग्रेस का आरोप है कि मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर ने कहा कि जिले में 200 धान खरीदी केंद्र है,इसके पहले पखांजूर में भी घोटाला सामने आ चुका है, यदि सभी केंद्रों की जांच की जाए तो हर केंद्र में घोटाला उजागर होगा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन से डर कर देर रात एफआईआर की गई लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे है, उन पर कार्यवाही कब की जाएगी इसका जवाब जिला प्रशासन को देना होगा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि लगातार इस तरह के घोटाले सामने आ रहे है और कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है,उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं की जाएगी तो कांग्रेस पार्टी आगे और भी उग्र आंदोलन करेगी।






Leave a Reply