ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

जिला पंचायत अध्यक्ष की जंग हुई रोचक, दो चरण के चुनाव में भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला, तीसरे चरण में टिकी सबकी निगाहें  

कांकेर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के दो चरण के चुनाव संपन्न हो चुके है, जिसमें अब तक जिले की 13 में से 9 जिला पंचायत सदस्य की सीट का नतीजा सामने आ चुका है,सामने आए नतीजे में अब तक 4 सीट भाजपा और 4 सीट कांग्रेस के खाते में है, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। ऐसे में अब जिला पंचायत अध्यक्ष की रेस तीसरे चरण के चुनाव में टिक गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की रेस कांकेर में काफी दिलचस्प दिखाई दे रही है। अब अंतागढ़ के दो और कोयलीबेडा के दो सीट पर चुनाव 23 फरवरी को होंगे जिसके बाद साफ होगा कि आखिर किसके पास अधिक सदस्य है और जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किस पार्टी के सिर सजेगा। पहले चरण के चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 1 से कांग्रेस की मृदुला भास्कर ने बड़े अंतर से भाजपा की पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले को हरा कर सभी को चौंका दिया था। जिसके बाद उन्हें कांग्रेस को बहुमत मिलने पर अध्यक्ष का दावेदार माने जाने लगा है, वही दूसरे चरण में निवर्तमान अध्यक्ष हेमंत ध्रुव की धर्मपत्नी झरना ध्रुव ने भी चुनाव जीत लिया है, जिससे अब उनकी भी अध्यक्ष की दावेदारी सबसे मजबूत होगी अगर कांग्रेस बहुमत लेकर आती है। वही बात भाजपा की हो तो किरण उसेंडी ( नरेटी) प्रबल दावेदार हो सकती है जिन्होंने चारामा क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव जीता है। दो चरण के बाद दोनों ही पार्टियों के पास 4 -4  जिला पंचायत सदस्य है वही एक सीट निर्दलीय दुर्गुकोंडल क्षेत्र से  देवलाल नरेटी ने जीती है। अब 23 फरवरी को होने वाले चुनाव के बाद साफ होगा कि दोनों ही प्रमुख पार्टियां स्पष्ट बहुत ला पाती है या पहले के दोनों चरण की तरह ही यहां भी मुकाबला कांटे का होता है। 

दो चरण के बाद की स्थिति 

जिला पंचायत सदस्यों की सूची 

क्षेत्र क्रमांक 1 मृदुला भास्कर कांग्रेस 

 2. सुलोचना मेश्राम कांग्रेस

 3. संजना वट्टी कांग्रेस 

 4. तारा ठाकुर भाजपा 

 5. तिजेश्वरी सिन्हा भाजपा 

 6. किरण उसेंडी भाजपा 

 7. झरना ठाकुर कांग्रेस 

8. देवेंद्र टेकाम भाजपा 

9.देवलाल नरेटी निर्दलीय 

और खबरें

One response to “जिला पंचायत अध्यक्ष की जंग हुई रोचक, दो चरण के चुनाव में भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला, तीसरे चरण में टिकी सबकी निगाहें  ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *