ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज, पहले मैच में भिड़ेंगे पाकिस्तान  और न्यूजीलैंड

स्पोर्ट्स। मिनी वर्ल्ड कप  कहे जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज पाकिस्तान के कराची में होगा जहां पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी, भारतीय समय के अनुसार मुकाबला 2 बजाकर 30 मिनट पर शुरू होगा। पाकिस्तान में 29 साल बाद आईसीसी इवेंट की वापसी हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपना पहला मुकाबला कल 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। वही हाई वोल्टेज मुकाबले की बात करे तो भारत और पाकिस्तान 23 फरवरी को दुबई में आमने सामने होंगे। सुरक्षा कारणों से भारत सरकार ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने की अनुमति नहीं दी थी जिसके बाद बीसीसीआई ने टीम भेजने से इनकार कर दिया था,आईसीसी ने भारत के मुकाबले दुबई में आयोजित करवाए है। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहती है तो फाइनल मुकाबला भी दुबई में ही खेला जाएगा।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *