Authored by: Gaurav Shrivastava
बेंगलुरु। आईपीएल के 18वे सीजन में फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनी RCB की टीम आज ट्रॉफी लेकर बेंगलुरु पहुंची तो पहली बार चैंपियन बनी टीम को देखने उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई, बेकाबू भीड़ के कारण मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे है। बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम में चैंपियन RCB टीम के आने के पहले ही लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी, बेंगलुरु की टीम का विधानसभा में सम्मान समारोह चल रहा था तभी चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जानकारी के मुताबिक अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, वही कई लोग घायल है, पुलिस फिलहाल स्टेडियम के बाहर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश में जुटी हुई है।






Leave a Reply