ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। जिले के आमाबेड़ा के नजदीक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है, हादसे में 32 यात्री घायल हुए है, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर जा रही थी तभी आमाबेड़ा के नजदीक बांध मोड़ पर बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई, हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया है, जानकारी के अनुसार 8 लोगो को गंभीर चोट आई है, जिन्हें कांकेर रेफर किया जा रहा है, शेष लोगों का इलाज आमाबेड़ा में किया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *