ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

पत्रकारों पर रोक का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मीडिया को पूरा सम्मान  

Authored by: Gaurav Shrivastava

रायपुर। मेडिकल कालेज और अस्पतालों में पत्रकारों पर लगाए गए प्रतिबंध को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा जारी बयान में आदेश को लागू नहीं करने और मीडिया का पूर्ण सम्मान करने की बात कही है, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो आदेश जारी किया गया है उस पर मीडिया ने आपत्ति दर्ज करवाई है, जिसके बाद अब ये आदेश लागू नहीं होगा, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सचिव  मीडिया के साथियों के साथ बैठक कर इस मसले का हल निकालेंगे, इस आदेश का अर्थ कही भी मीडिया को रोकना नहीं था।

आपके अपने शहर कांकेर में

उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से वो जानकारियां हमें मिलती है जो हमसे छूट जाती है, और उन पर सुधार करने का काम भी लगातार किया जाता है। विदित हो कि 13 जून को आदेश जारी किया गया था जिसमें मीडिया के मेडिकल कालेज और अस्पतालों में कवरेज को लेकर गाइडलाइन जारी किए गए थे ,जिसका प्रदेश भर में पत्रकारों ने कड़ा विरोध किया था, रायपुर और कांकेर में प्रेस क्लब ने आदेश की कापी जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *