ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

आखिरकार सरकार ने बच्चों को दी राहत, 25 अप्रैल से स्कूल बंद, भीषण गर्मी में स्कूल जाने मजबूर थे मासूम 

Authored by: Gaurav Shrivastava

रायपुर। प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से सभी स्कूल बंद करने का ऐलान कर दिया है, बस्तरबुक.कॉम ने आज ही भीषण गर्मी में मासूमों को स्कूल बुलाने से बच्चों के सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए  खबर प्रकाशित की थी। 

प्रदेश सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ कई जिलों में गर्मी ने कोहराम मचा रखा है, राजधानी रायपुर समेत राजनांदगांव, कांकेर जिले में तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है, रायपुर में सोमवार को 43 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसके बाद भी मासूमों को भीषण गर्मी में स्कूल जाना पड़ रहा था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने 25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है, जिससे मासूमों को अब राहत मिलेगी

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *