ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

भीषण गर्मी का सितम, फिर भी स्कूल बुलाए जा रहे मासूम, सेहत से खिलवाड़, 

Authored by: Gaurav Shrivastava

रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है, कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री तक पहुंच चुका है, लोग दोपहर को घरों से निकलना बंद कर चुके है, उसके बावजूद अब तक शासन ने स्कूल बंद करने का कोई ऐलान नहीं किया है, जिसके कारण मासूमों को इस भीषण गर्मी में भी स्कूल जाना पड़ रहा है, तेजी से बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ा है, ऐसे में मासूमों को स्कूल बुलाकर उनकी सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है, हैरानी की बात है कि अब तक शासन ने इसको लेकर कोई सुध नहीं किया है, राजनांदगांव, कांकेर, रायपुर समेत कई जिले में पारा 40 डिग्री पार कर चुका है। 

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक लू का एलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग की माने तो तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है, ऐसे में मासूमों को भीषण गर्मी से खासा नुकसान हो सकता है, बावजूद इसके अब तक शासन की तरफ से स्कूलों को बंद करने का कोई आदेश नहीं आने से परिजन भी चिंतित है और मजबूरन बच्चों को स्कूल भेजना पड़ रहा है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *