ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

बसों की बेलगाम रफ्तार और मनमानी पर कसा ट्रैफिक पुलिस का शिंकजा, 11 बसों पर कार्यवाही

Authored by: Gaurav Shrivastava | Published: 23 September 2026

कांकेर। टाइमिंग के फेर में बेलगाम रफ्तार से दौड़ रही यात्री बसों पर यातायात पुलिस ने एक्शन लिया है, बेलगाम रफ्तार और नियम की अनदेखी करने वाले 11 बसों पर पुलिस ने चलानी कार्यवाही की है। जिसमें 9 बसे ओवर स्पीड और 2 में बिना वर्दी बस चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही की गई है। 

शहर के भीतर और आबादी वाले इलाके में भी बसों की रफ्तार के कारण कई हादसे हो रहे है और बस चालकों की  लगातार ओवरस्पीड, शहर के भीतर मनमाने तरह से ओवरटेकिंग की शिकायत सामने आ रही थी, बीते कुछ दिनों  में बस की बेलगाम रफ्तार के कारण हादसे भी देखने को मिले है, जिसमें एक युवक को जान गवानी पड़ी जबकि एक मेडिकल छात्रा घायल हुई है, बसों के बेलगाम रफ्तार को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा था, यातायात पुलिस की कई बार समझाइश के बाद भी जब स्थिति नहीं सुधरी तो अब यातायात पुलिस एक्शन पर उतर आई है, यातायात प्रभारी दीपक साव ने बताया कि इंटरस्पेशन वाहन के जरिए ओवरस्पीड की कार्यवाही की जा रही है, अब तक 11 बसों पर कार्यवाही की जा चुकी है , यातयात पुलिस की कार्यवाही अभी भी जारी है। अब तक 11 बसों से 18 हजार 600 रुपए की चालानी कार्यवाही की जा चुकी है। 

बेलगाम हो चुके बस चालकों में मचा हडकंप 

अपनी टाइमिंग के फेर में सड़क पर चलने वाले लोगों को अनदेखा कर ओवरस्पीड और ओवरटेकिंग का खेल कर रहे बस चालकों में यातायात पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है, बता दे कि बात सिर्फ ओवर स्पीड और ओवरटेकिंग की नहीं रह गई है, यदि सड़क पर कोई इनका विरोध करे तो बस चालक, परिचालक दरवाजे के बाहर झूलते इनके हेल्पर आम जनता से दुर्व्यवहार करने से भी बाज नहीं आते है। ऐसी कई घटनाएं शहर में हो चुकी है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *