कांकेर/बालोद । नेशनल हाईवे 30 पर RTO की मनमानी से परेशान ट्रक चालकों ने चक्काजाम कर कर दिया है, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए है, बताया जा रहा है कि RTO कर्मचारी के लगातार ट्रक चालकों से दुर्व्यवहार के कारण ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा है, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और ट्रक चालकों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
नेशनल हाईवे 30 में कांकेर और बालोद जिले की सीमा पर स्थित गांव मुंजालगोंदी में RTO की टीम रोजाना दिन रात चेक पोस्ट लगाकर मौजूद रहती है, आय दिन ट्रक चालकों के साथ इनके दुर्व्यवहार की शिकायत मिलना जैसे आम बात हो चुकी है, लेकिन आज ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा है और RTO के खिलाफ चालकों ने मोर्चा खोल दिया है, फिलहाल बालोद पुलिस मौके पर मौजूद है और मार्ग बहाल करवाने की कोशिश में जुटी है।





Leave a Reply