Authored by: Gaurav Shrivastava
नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने पर मिसाइल स्ट्राइक की थी, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे, अब पाकिस्तान ने भारत 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की है जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है, भारत ने S 400 डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान की नापाक हमले को नाकाम करते हुए जवाबी कार्यवाही की है, जिसमें पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गया है, पाकिस्तान के पास अब एयर डिफेंस ही नहीं बचा है। भारत ने इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन से पाकिस्तान पर अटैक करते हुए उसके डिफेंस सिस्टम को तबाह किया है।
रक्षा मंत्रालय के तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बीती रात पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बने की कोशिश की, लेकिन भारत पूरी तरह एलर्ट था और पाकिस्तान के इस हमले को विफल कर दिया गया, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई बड़े शहरों लाहौर, सियालकोट, कराची में ड्रोन से एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया है । भारत सरकार ने पहले ही कहा है कि सेना को खुली छूट दे दी गई है, यदि पाकिस्तान किसी तरह की हिमाकत करता है तो सेना उसे अब इसी तरह जवाब देगी।
भारत के पाकिस्तान के बाद शहरों में ड्रोन अटैक से पाकिस्तान ने अफरातफरी का माहौल है।






Leave a Reply