ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने प्लांट कर रखी थी आईईडी, जवानों ने किया निष्क्रिय

Authored by: Gaurav Shrivastava

सुकमा। नक्सलियों के खात्मे को लेकर जारी ऑपरेशन में पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है, जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी को ढूंढकर निष्क्रिय कर दिया गया है। मामला कोंटा थानाक्षेत्र के गोलापल्ली क्षेत्र का है। 

जवानों की टुकड़ी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान गोलापल्ली मार्ग पर बंडा के पास आईईडी पलंग होने की सूचना पर जवानों ने इलाके में सावधानीपूर्वक सर्च अभियान चलाया और नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबल के जवानों में नुकसान पहुंचाने प्लांट रखे गए 5 किलो के आईईडी को जवानों ने ढूंढ निकाला और मौके पर ही ब्लास्ट कर आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है। नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी अभियान से नक्सली बैकफुट पर है और जवानों को नुकसान पहुंचाने लगातार नापाक कोशिशें कर रहे है। लेकिन जवानों की सतर्कता के आगे नक्सली अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *